Sunday, August 19, 2012
Saturday, June 16, 2012
Soya Vegetable Upma
सामग्री
भुनी हुई सूजी एक बाऊल
उबला सोयाआधा बाऊल
कटा टमाटर आधा बाऊल
साबुत लाल मिर्च दो से तीन
काजू दो से तीन चम्मच
उरद की दाल एक चम्मच
किशमिश दो से तीन चम्मच
राइ 1/2 चम्मच
कटी हरी मिर्च 1/2 चम्मच
कटा प्याज़ एक कटोरी
कड़ी पत्ता 8-10
नीम्बू का रस 2 चम्मच
तेल एक बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी दो बाऊल
तरीका
कडाही में तेल डालकर इसमें उरद की दाल डालकर भुने .
अब इसमें राइ,सबूत लाल मिर्च , कड़ी पत्ता और प्याज़ डालकर भुने।
पानी मिलाएं और नीम्बू का रस भी मिलाएं। गाढ़ा होने तक पकाएं।
तयार है गरमागरम स्वादिष्ट उपमा . इसे हरे धनिये और टमाटर से गार्निश करके सर्व करें।
sending this over to Preeti's Kitchen Life monthly event by Pari @ Foodelicious
sending this over to Preeti's Kitchen Life monthly event by Pari @ FoodeliciousFriday, March 9, 2012
Rice Croquettes
उबले हुए चावल १ बड़ी कटोरी
बेसन दो बड़े चम्मच
कटा हुआ प्याज़ दो चम्मच
धनिया पाऊडर एक चम्मच
पीसी लाल मिर्च आधा चम्मच
कटी हुई शिमला मिर्च एक बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा अदरक आधा चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च एक चम्मच
कटा हरा धनिया
चाट मसाला एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
तरीका
एक डोंगे में चावल , बेसन, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर , प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, और नमक मिला कर अच्छी तरह से मिक्स करें कटलेट का आकार दें, कडाही में तेल गरम करें और कटलेट को सुनहरा रंग होने तक तलें.
प्याज़ और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
Thursday, February 23, 2012
Badam Ka Halwa (Almond Fudge)
बादाम १ कप
चीनी ३ बड़े चम्मच
दूध १ कप
इलायची पाऊडर १ चम्मच
केसर आधा चम्मच
तरीका
साथ ही साथ एक अलग पेन में एक कप दूध, केसर और चीनी डालकर धीमी आंच पर पांच मिनट के लिए गरम करें.
बादाम के पेस्ट को भूनने के बाद चीनी और दूध को उसमे मिला दें. और तब तक पकाएं जब तक की वो गाड़ा हो जाये और कडाही को छोड़ने लगे.
कटे हुए बादाम और इलायची पाऊडर से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें.
Let’s Cook ~ Sweet Somethings
http://ticklingpalates.blogspot.in/2012/02/announcing-lets-cook-12-sweet.htmlSaturday, February 18, 2012
Ragda Patties
सामग्री
रगडा के लिए
१/२ चम्मच राइ
१/२ चम्मच धनिया
एक बाऊल सूखे मटर
२-४ चम्मच अदरक, लहसुन, प्याज़ का पेस्ट
३-४ चम्मच तिल, साबुत लाल मिर्च और गुड का पेस्ट
२-३ चम्मच हरा धनिया
चुटकी भर हिंग
तरीका
सबसे पहले पेन में तेल डालकर उसमे राइ, धनिया, हिंग डालकर लहसुन प्याज़ का पेस्ट भुने. फिर उसमे साबुत लाल मिर्च , गुड और तिल का पेस्ट डालकर नमक डालें. अब ऊपर से धनिया और मटर डालकर थोड़ी देर और भुनें. हरे धनिये से गार्निश कर के सर्व करें.
पेटिस
सामग्री
१ से २ चम्मच गाढ़ा दही
दो उबले आलू
१/४ चम्मच चाट मसाला
२सेतीन चम्मच मीठीचटनी
२से तीन चम्मच हरी छुटने
एक चम्मच हरी मिर्च
एक से दो बारीक़ कटे प्याज़
एक चम्मच नीम्बू का रस
आधा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
एक चम्मच हरा धनिया
१/४चम्मच पीसी चीनी
१/४ चम्मच गरम मसाला
३ से चार चम्मच ब्रेड क्रम्बस
नमक स्वादानुसार
तरीका
अब इन तयार पेटिस के ऊपर रगडा, कटा प्याज़, चाट मसाला, जीरा पाऊडर, हरा धनिया, कद्दूकस की हुई गाजर, चुकंदर और हरी मिर्च से गार्निश क्र सर्व करें.
नोट : गुड और लाल मिर्च कर पेस्ट बनाने के लिए ५-६ लाल मिर्च, २ चम्मच तिल, १ चम्मच साबुत धनिया ,१ चम्मच जीरा और २ चम्मच गुड को पानी के साथ मिला कर मिक्सी में पेस्ट मिला लें.
Thursday, February 9, 2012
Cooker Cake
एक कप पीसी चीनी
चार चम्मच टूटी फ्रूटी
चार चम्मच किशमिश
चार चम्मच काजू
एक चम्मच वनिला एस्सेंस
तीन अंडे
एक चम्मच बेकिंग पाऊडर
आधा कप तेल
कुकर को धीमी आंच पर नीचे नमक रख कर गरम कर लें. अब एक बर्तन में अन्डो को फेंटे. इसमें पीसी चीनी डालें और फेंटे. इसमें तेल, मैदा, बेकिंग पाऊडर डालकर मिक्स करें. अब इसमें वनिला एस्सेंस, टूटी फ्रूटी, काजू और किशमिश डालकर मिक्स कर लें.
बेकिंग कंटेनर को ग्रीस करके बेटर को इस पर फैला दें. ऊपर से टूटी फ्रूटी, काजू और किशमिश डालें. अब कुकर में इसे प्लेस करें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. (बिना सीटी के और बिना गास्केट के)
Monday, January 30, 2012
Spicy Honey Nutrela
सामग्री
सोया चंक्स भीगा हुआ -१ बड़ी कटोरी
अदरक लहसुन पेस्ट - १ १.५ चम्मच
हरा प्याज़ बारीक़ कटा- १/२ कटोरी
सफ़ेद मिर्च पीसी - १/२ चम्मचबारीक़ कटा लहसुन-१ चम्मच
सोया सोस -१/२ चम्मच
सिका तिल-१ चम्मच
शहद-१ चम्मच
चिल्ली सोस- १ चम्मच
स्वीट चिल्ली सोस-१ चम्मच
सिरका-१ चम्मच
कोर्न्फ्लौर-१ चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल -एक बड़ा चम्मच
तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में सोया चंक्स, लहसुन अदरक का पेस्ट, ग्रीन चिल्ली सोस, स्वीट चिल्ली सोस, सोया सोस, सफ़ेद मिर्च, नमक और सिरका मिला कर मिक्स कर लें. अब इसमें कोर्न्फ्लौर भी मिलाएं. और मिक्स करें.
अब एक बर्तन में तेल, कटा लहसुन, हरी प्याज़ मिलाएं. हल्का सा भुने. अब सोया चंक्स में एक कप पानी का मिला लें और भुने प्याज़ में इसको मिलाएं. और गाढ़ा होने तक पकाएं. अब ऊपर से सोया सोस मिलाएं. अंत में शहद मिलाएं. हरी प्याज़, सिका तिल और हरी मिर्च से गार्निश करके सर्व करें.
sending this over to Spicy Treats
Subscribe to:
Posts (Atom)





