चटपटे दाल के कबाब !
सामग्री
विधि
सामग्री
उबली चना दाल | १/२ बौल |
ब्रेड का चूरा | ४ चम्मच |
कटी हरी मिर्च | १ चम्मच |
ताज़ा धनिया पत्ती | २ चम्मच |
गरम मसाला पावडर | १/२ चम्मच |
लाल मिर्च पावडर | १/२ चम्मच |
कसूरी मेथी | १/२ चम्मच |
कार्नफ्लौर | २ चम्मच |
अमचूर पावडर | १/४ चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
एक बर्तन में उबली चना दाल, ब्रेड क्रम्बस, नमक, धनिया पत्ती, हरी मिर्च , अमचूर पावडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, कार्नफ्लौर और कसूरी मेथी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं . फिर थोडा सा मिश्रण लेकर कबाब के आकार में गरम तेल में तलें. इसी तरह सब कबाब बनाएं.
गरम गरम कबाब चटनी के साथ पेश करें.
गरम गरम कबाब चटनी के साथ पेश करें.