Saturday, September 29, 2012

Chana Chaat









ऊबले  हुए काले चने            एक कप
अनार के दाने                      एक बड़ा चम्मच
नीम्बू और कटा केला           एक
कटा हुआ खीरा                      1/4 कप
भुने हुए तिल सफ़ेद              एक बड़ा चम्मच
भीगी हुई किशमिश              एक बड़ा चम्मच
कटे हुए बादाम                     एक बड़ा चम्मच
भुना हुआ जीरा                     आधा  चम्मच
काला नमक                         स्वादानुसार
नीम्बू का रस                        एक चम्मच
भुने सूरजमुखी के बीज         एक बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा प्याज़                 एक बड़ा चम्मच (इच्छानुसार) 


तरीका


एक डोंगे में काले चने डालें . अब इसमें अनार के दाने , प्याज़, केला, सूरजमुखी  के बीज , खीरा , सफ़ेद तिल, भीगी हुई किशमिश , और लम्बे पतले कटे हुए बादाम मिला कर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें काला नमक , भुना हुआ जीरा और नीम्बू का रस मिलाएं। और अच्छी तरह से मिक्स करें। कटे हुए बादाम से गार्निश कर सर्व करें। 

Sunday, August 19, 2012

OATMEAL KICK







सामग्री

दूध         250 मिलि.
OatMeal चार  चम्मच 
केला        1 (कटा हुआ)
सेब          1 (कटा हुआ)
अनार       1 Tbsp (दाने )
शहद         1 चम्मच

सबसे  पहले दूध को उबाल लें.
ओट्स को एक नॉन स्टिक pan  में भुन लें।
दूध में oats को मिलाएं और तीन से चार मिनट तक पकाएं
कटे हुए फल में शहद मिलाएं। इसे oatmeal  में मिक्स करें
तयार है गरमागरम oatmeal Kick .

Saturday, June 16, 2012

Soya Vegetable Upma



सामग्री
भुनी हुई सूजी एक बाऊल
उबला सोयाआधा बाऊल
कटा टमाटर आधा बाऊल
साबुत लाल मिर्च दो से तीन
लाल मिर्च पाऊडर आधा चम्मच
काजू दो से तीन चम्मच
उरद की दाल एक चम्मच
किशमिश दो से तीन चम्मच
राइ 1/2 चम्मच
कटी हरी मिर्च 1/2 चम्मच
कटा प्याज़ एक कटोरी
कड़ी पत्ता 8-10
नीम्बू का रस 2 चम्मच
तेल एक बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी दो बाऊल


तरीका
कडाही में तेल डालकर इसमें उरद की दाल डालकर भुने .
अब इसमें राइ,सबूत लाल मिर्च , कड़ी पत्ता और प्याज़ डालकर भुने।
अब इसमें सूजी , उबला सोया , टमाटर, नमक , लाल मिर्च पाऊडरकाजुकिशमिश, हरी मिर्च डालकर दो मिनट पकाएं।
पानी मिलाएं और नीम्बू का रस भी मिलाएं।  गाढ़ा होने तक पकाएं।
तयार है गरमागरम स्वादिष्ट उपमा . इसे हरे धनिये और टमाटर से गार्निश करके सर्व करें। 
sending this over to Preeti's Kitchen Life monthly event by Pari @ Foodelicious

Friday, March 9, 2012

Rice Croquettes





उबले हुए चावल १ बड़ी कटोरी
बेसन दो बड़े चम्मच
कटा हुआ प्याज़ दो चम्मच
धनिया पाऊडर एक चम्मच
पीसी लाल मिर्च आधा चम्मच
कटी हुई शिमला मिर्च एक बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा अदरक आधा चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च एक चम्मच
कटा हरा धनिया
चाट मसाला एक चम्मच
नमक स्वादानुसार




तरीका


एक डोंगे में चावल , बेसन, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर , प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला,  और नमक मिला कर अच्छी तरह से मिक्स करें कटलेट का आकार दें, 
कडाही में तेल गरम करें और कटलेट को सुनहरा रंग होने तक तलें.
प्याज़ और हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

Thursday, February 23, 2012

Badam Ka Halwa (Almond Fudge)







बादाम १ कप 
घी १ बड़ा चम्मच
चीनी ३ बड़े चम्मच
दूध १ कप
इलायची पाऊडर १ चम्मच 
केसर आधा चम्मच 

तरीका




सबसे पहले मिक्सी में भीगे हुए बादाम और दो चम्मच दूध डालकर पेस्ट तयार कर लें. फिर एक नॉन सटीक कडाही में घी गरम करके उसमे बादाम का पेस्ट मिला कर भुने.  जब तक की वो गुलाबी रंग का न हो जाये. 


साथ ही साथ एक अलग पेन में एक कप दूध, केसर और चीनी डालकर धीमी आंच पर पांच मिनट के लिए गरम करें.


बादाम के पेस्ट को भूनने के बाद चीनी और दूध को उसमे मिला दें. और तब तक पकाएं जब तक की वो गाड़ा हो जाये और कडाही को छोड़ने लगे. 

कटे हुए बादाम और इलायची पाऊडर से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें.  







Let’s Cook ~ Sweet Somethings
http://ticklingpalates.blogspot.in/2012/02/announcing-lets-cook-12-sweet.html

Saturday, February 18, 2012

Ragda Patties





सामग्री

रगडा के लिए
१/२ चम्मच राइ
१/२ चम्मच धनिया
एक बाऊल सूखे मटर
२-४ चम्मच अदरक, लहसुन, प्याज़ का पेस्ट
३-४ चम्मच तिल, साबुत लाल मिर्च और गुड का पेस्ट
२-३ चम्मच हरा धनिया
चुटकी भर हिंग
नमक स्वादानुसार

तरीका


सबसे पहले पेन में तेल डालकर उसमे राइ, धनिया, हिंग डालकर लहसुन प्याज़ का पेस्ट भुने.  फिर उसमे साबुत लाल मिर्च , गुड और तिल का पेस्ट डालकर नमक डालें. अब ऊपर से धनिया और मटर डालकर थोड़ी देर और भुनें. हरे धनिये से गार्निश कर के सर्व करें.

पेटिस

सामग्री


१ से २ चम्मच गाढ़ा दही
दो उबले आलू
१/४ चम्मच चाट मसाला
२सेतीन चम्मच मीठीचटनी
२से तीन चम्मच हरी छुटने
एक चम्मच हरी मिर्च
एक से दो बारीक़ कटे प्याज़
एक चम्मच नीम्बू का रस
आधा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
एक चम्मच हरा धनिया
१/४चम्मच पीसी चीनी
१/४ चम्मच गरम मसाला
३ से चार चम्मच ब्रेड क्रम्बस
नमक स्वादानुसार


तरीका
एक बाऊल में आलूओं को कदू कस कर के उसमें ब्रेड क्रम्बस और नमक डालें. अब एक अलग प्लेट में गाढ़ा दही, नमक, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, चाट मसाला, गरम मसाला और पीसी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें. अब तेल लगें हाथों पर आलू कर मिश्रण फेला कर तयार स्टाफिंग को उसमे भर लें. अब इन्हें गरम तेल में तल लें.


अब इन तयार पेटिस के ऊपर रगडा, कटा प्याज़, चाट मसाला, जीरा पाऊडर, हरा धनिया, कद्दूकस की हुई गाजर, चुकंदर और हरी मिर्च से गार्निश क्र सर्व करें.

नोट : गुड और लाल मिर्च कर पेस्ट बनाने के लिए ५-६ लाल मिर्च, २ चम्मच तिल, १ चम्मच साबुत धनिया ,१ चम्मच जीरा और २ चम्मच गुड को पानी के साथ मिला कर मिक्सी में पेस्ट मिला लें.



Thursday, February 9, 2012

Cooker Cake



















एक कप मैदा 
एक कप पीसी चीनी 
चार चम्मच टूटी फ्रूटी 
चार चम्मच किशमिश
चार चम्मच काजू 
एक चम्मच वनिला एस्सेंस
तीन अंडे 
एक चम्मच बेकिंग पाऊडर
आधा कप तेल

तरीका 

कुकर को धीमी आंच पर नीचे नमक रख कर गरम कर लें. अब एक बर्तन में अन्डो को फेंटे. इसमें पीसी चीनी डालें और फेंटे. इसमें तेल, मैदा, बेकिंग पाऊडर डालकर मिक्स करें. अब इसमें वनिला एस्सेंस, टूटी फ्रूटी, काजू और किशमिश डालकर मिक्स कर लें. 
बेकिंग कंटेनर को ग्रीस करके बेटर को इस पर फैला दें. ऊपर से टूटी फ्रूटी, काजू और किशमिश डालें. अब कुकर में इसे प्लेस करें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. (बिना सीटी के और बिना गास्केट के) 
पेंतीस मिनेट बाद केक तयार है. 










Monday, January 30, 2012

Spicy Honey Nutrela





सामग्री

सोया चंक्स भीगा हुआ -१ बड़ी कटोरी
बारीक़ कटी हरी मिर्च-   १ चम्मच 
अदरक लहसुन पेस्ट -   १ १.५ चम्मच 
हरा प्याज़ बारीक़ कटा-  १/२ कटोरी
 सफ़ेद मिर्च पीसी - १/२ चम्मच
बारीक़ कटा लहसुन-१ चम्मच
सोया सोस -१/२ चम्मच
सिका तिल-१ चम्मच
शहद-१ चम्मच
चिल्ली सोस- १ चम्मच
स्वीट चिल्ली सोस-१ चम्मच
सिरका-१ चम्मच
कोर्न्फ्लौर-१ चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल -एक बड़ा चम्मच 


तरीका






सबसे पहले एक बर्तन में सोया चंक्स, लहसुन अदरक का पेस्ट, ग्रीन चिल्ली सोस, स्वीट चिल्ली सोस, सोया सोस, सफ़ेद मिर्च, नमक और सिरका मिला कर मिक्स कर लें. अब इसमें कोर्न्फ्लौर भी मिलाएं. और मिक्स करें.
अब एक बर्तन में तेल, कटा लहसुन, हरी प्याज़ मिलाएं. हल्का सा भुने. अब  सोया चंक्स में एक कप पानी का मिला लें और भुने प्याज़ में इसको मिलाएं. और गाढ़ा होने तक पकाएं. अब ऊपर से सोया सोस मिलाएं. अंत में शहद मिलाएं. हरी प्याज़, सिका तिल और हरी मिर्च से गार्निश करके सर्व करें. 

sending this over to Spicy Treats

Tuesday, January 24, 2012

Hare pyaaj ki subzi

बारीक़ कटा हरा प्याज - एक कटोरी
मक्की का आट्टा - दो चम्मच
घी - दो  चम्मच
हींग - चुटकी भर
जीरा - आधा चम्मच
साबुत लाल मिर्च - चार से पांच
हल्दी पावडर - आधा चम्मच
अमचुर पावडर - आधा चम्मच
पीसी लाल मिर्च - आधा चम्मच
नीम्बू का रस - दो चम्मच
नमक - स्वादानुसार
               

           








सबसे पहले गरम pan  में घी, हींग, जीरा, सुखी लाल मिर्च, हल्दी का तड़का लगा कर इसमें प्याज और नमक मिलाएं. और पकाते हुए इसमें लाल मिर्च का पावडर डालें. फिर इसमें एक छोटी कटोरी में भीगा हुआ मक्की का आट्टा (पानी में घोल कर) मिक्स करें और पका लें. अब इसमें घी, अमचुर पावडर डाल कर मिला लें. अंत में नीम्बू का रस डाल कर गरमा गरम सर्व करें.  

          

Monday, January 2, 2012

Aaloo Aur Shakarkandi Ki Chaat



सामग्री 
आलू (छीला)
    २ से ३
शकरकंदी (छिली हुई)
    २ से ३
लाल मिर्च पाउडर
    १/२ चम्मच
चाट मसाला 
    १/२ चम्मच 
कटी हरी मिर्च
    १/२ चम्मच 
कटा हरा धनिया
    १ चम्मच 
नीम्बू का रस
    १ चम्मच  
मीठी चटनी
    २ चम्मच 
हरी चटनी
    २ चम्मच 
चीनी
    १ चम्मच 
नमक                        स्वादानुसार


विधि
सबसे पहले आलू  और शकरकंदी को टुकडो में काट लें. फिर एक MW सुरक्षित बर्तन में थोडा पानी मिलाए जितना की टुकड़े पानी में डूब जाएँ. अब इसे MW में चार मिनट के लिए फुल  पॉवर पर रख दें.
अब   इनमे से पानी निकाल दें.
अब एक बड़े डोंगे में शकरकंदी और आलू के टुकड़े रखें. इनमें नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, नीम्बू का रस, हरी चटनी , मीठी चटनी और थोड़ी सी चीनी डालकर मिलालें.
आलू और शकरकंदी की मजेदार चाट तैयार है. इसे हरी मिर्च और हरे धनिये से गार्निश करके सर्व करें. 
















Event by Srivalli