Monday, January 30, 2012

Spicy Honey Nutrela





सामग्री

सोया चंक्स भीगा हुआ -१ बड़ी कटोरी
बारीक़ कटी हरी मिर्च-   १ चम्मच 
अदरक लहसुन पेस्ट -   १ १.५ चम्मच 
हरा प्याज़ बारीक़ कटा-  १/२ कटोरी
 सफ़ेद मिर्च पीसी - १/२ चम्मच
बारीक़ कटा लहसुन-१ चम्मच
सोया सोस -१/२ चम्मच
सिका तिल-१ चम्मच
शहद-१ चम्मच
चिल्ली सोस- १ चम्मच
स्वीट चिल्ली सोस-१ चम्मच
सिरका-१ चम्मच
कोर्न्फ्लौर-१ चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल -एक बड़ा चम्मच 


तरीका






सबसे पहले एक बर्तन में सोया चंक्स, लहसुन अदरक का पेस्ट, ग्रीन चिल्ली सोस, स्वीट चिल्ली सोस, सोया सोस, सफ़ेद मिर्च, नमक और सिरका मिला कर मिक्स कर लें. अब इसमें कोर्न्फ्लौर भी मिलाएं. और मिक्स करें.
अब एक बर्तन में तेल, कटा लहसुन, हरी प्याज़ मिलाएं. हल्का सा भुने. अब  सोया चंक्स में एक कप पानी का मिला लें और भुने प्याज़ में इसको मिलाएं. और गाढ़ा होने तक पकाएं. अब ऊपर से सोया सोस मिलाएं. अंत में शहद मिलाएं. हरी प्याज़, सिका तिल और हरी मिर्च से गार्निश करके सर्व करें. 

sending this over to Spicy Treats

Tuesday, January 24, 2012

Hare pyaaj ki subzi

बारीक़ कटा हरा प्याज - एक कटोरी
मक्की का आट्टा - दो चम्मच
घी - दो  चम्मच
हींग - चुटकी भर
जीरा - आधा चम्मच
साबुत लाल मिर्च - चार से पांच
हल्दी पावडर - आधा चम्मच
अमचुर पावडर - आधा चम्मच
पीसी लाल मिर्च - आधा चम्मच
नीम्बू का रस - दो चम्मच
नमक - स्वादानुसार
               

           








सबसे पहले गरम pan  में घी, हींग, जीरा, सुखी लाल मिर्च, हल्दी का तड़का लगा कर इसमें प्याज और नमक मिलाएं. और पकाते हुए इसमें लाल मिर्च का पावडर डालें. फिर इसमें एक छोटी कटोरी में भीगा हुआ मक्की का आट्टा (पानी में घोल कर) मिक्स करें और पका लें. अब इसमें घी, अमचुर पावडर डाल कर मिला लें. अंत में नीम्बू का रस डाल कर गरमा गरम सर्व करें.  

          

Monday, January 2, 2012

Aaloo Aur Shakarkandi Ki Chaat



सामग्री 
आलू (छीला)
    २ से ३
शकरकंदी (छिली हुई)
    २ से ३
लाल मिर्च पाउडर
    १/२ चम्मच
चाट मसाला 
    १/२ चम्मच 
कटी हरी मिर्च
    १/२ चम्मच 
कटा हरा धनिया
    १ चम्मच 
नीम्बू का रस
    १ चम्मच  
मीठी चटनी
    २ चम्मच 
हरी चटनी
    २ चम्मच 
चीनी
    १ चम्मच 
नमक                        स्वादानुसार


विधि
सबसे पहले आलू  और शकरकंदी को टुकडो में काट लें. फिर एक MW सुरक्षित बर्तन में थोडा पानी मिलाए जितना की टुकड़े पानी में डूब जाएँ. अब इसे MW में चार मिनट के लिए फुल  पॉवर पर रख दें.
अब   इनमे से पानी निकाल दें.
अब एक बड़े डोंगे में शकरकंदी और आलू के टुकड़े रखें. इनमें नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, नीम्बू का रस, हरी चटनी , मीठी चटनी और थोड़ी सी चीनी डालकर मिलालें.
आलू और शकरकंदी की मजेदार चाट तैयार है. इसे हरी मिर्च और हरे धनिये से गार्निश करके सर्व करें. 
















Event by Srivalli